Call us 9:00am - 6:00pm

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.

  • Home
  • News & Events
  • सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.
Awesome Image

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम घोषित कर दिया गया है. सम्राट चौधरी बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल सम्राट चौधरी राज्य की नीतीश कुमार की सरकार में सन 2024 में पहली बार और 2025 में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे. बिहार की राजनीति के सभी ध्रुवों की सियासत के अनुभवी सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. बाद में वे जनता दल यूनाईटेड (JDU) और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पहुंचे.

मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में 16 जनवरी 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे 58 वर्षीय सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बिहार के जानेमाने समाजवादी नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे. सम्राट चौधरी को राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है. यह जानकारी आज बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत ने विज्ञप्ति जारी कर बताई।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Email us

dspmrvm@gmail.com