*प्रेस विज्ञप्ति*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली*
*दिनांक: 21 मई, 2026*
---
*विषय: "बंगाल का स्वप्न – गौवंश हत्या मुक्त, भयमुक्त, विकसित बंगाल"*
*पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता के नाम संदेश*
*कोलकाता/नई दिल्ली* – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच आज पश्चिम बंगाल की राष्ट्रभक्त जनता को आश्वस्त करता है कि बंगाल का वह स्वप्न, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, अब साकार होने के द्वार पर है।
*1. गौवंश हत्या पर पूर्ण विराम*:
1950 में डॉ. विधानचंद्र राय द्वारा निर्मित अधिनियम, जिसकी धारा 12 को आज तक वोटबैंक की राजनीति के कारण लागू नहीं होने दिया गया, अब पूर्ण रूप से क्रियान्वित होगा। 2005 में सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश लाहोटी जी की अध्यक्षता में दिए गए आदेशों को धत्ता बताकर लाखों स्वस्थ गौवंश की निर्मम हत्या कराई गई। भाजपा गौवंश विकास प्रकोष्ठ के जन-आंदोलन, न्यायालय एवं राज्यपाल के संज्ञान से लाखों की संख्या से जीरो हटाने की सफलता मिली थी। अब दिलीप घोष जी के पशुपालन मंत्री बनने से यह संकल्प सिद्धि की ओर है।
*2. तुष्टिकरण नहीं, सबका विकास*:
अब बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा। सरकारी नियोजन में एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए चल रही निर्मम गौ-हत्या की पराकाष्ठा अब नहीं होगी। *सावधान निर्मम गौवंश के व्यापारी, परिवहनकर्ता, कसाई – अब बंगाल में कानून का राज है।*
*3. बंगाल के पुनर्निर्माण का संकल्प*:
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस बंगाल के लिए बलिदान दिया, उस बंगाल को हम फिर से सोनार बांग्ला बनाएंगे। भयमुक्त समाज, रोजगारयुक्त युवा, गौमाता से समृद्ध किसान – यही हमारा संकल्प है।
*4. गौभक्तों का वंदन*:
मंच उन सभी दिवंगत एवं जीवित गौभक्तों का वंदन करता है जिन्होंने जान हथेली पर रखकर संघर्ष किया – आदरणीय सोहन लाल दूगड़, सेठ गजानंद सरावगी, श्री पन्ना लाल जी सरावगी, श्री प्रभु दयाल जी अग्रवाल, श्री हरि दास मूंदड़ा, श्री सोहन लाल जी पचीसिया, श्री हनुमान प्रसाद जी पोद्दार तथा भाई सुनील द्विवेदी, सुब्रतो गुप्ता, के.के. सिंघानिया, सुदर्शन ढांढरिया सहित समस्त कर्मठ कार्यकर्ता। केशव भवन का मार्गदर्शन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
*पश्चिम बंगाल की जनता से अपील*:
आइए, डॉ. मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने के लिए "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच" से जुड़ें। बुद्धि से बदलाव, भक्ति से भारत।
*॥ गौमाता राष्ट्रमाता ॥*
*॥ एक विधान, एक प्रधान, एक निशान ॥*
*॥ वंदे गौ मातरम ॥*
*जारीकर्ता*:
*हिंदू रत्न बाबूजी श्री सुशील कुमार सरावगी जिंदल*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली*
*संपर्क: 9414402558*
---
*प्रतिलिपि प्रेषित*:
1. समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पश्चिम बंगाल
2. संपादक महोदय, दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, युगशंख
3. ब्यूरो प्रमुख, दूरदर्शन, आकाशवाणी कोलकाता
*॥ संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है ॥* 🚩
+91- 9414402558, +91 92055 10728
dspmrvm@gmail.com